A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

नौनिहाल विद्यार्थियों के स्वागत का कार्यक्रम “विद्या प्रवेश”

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पन्ना में सम्पन्न


(जावेद खान पन्ना ):-  एम श्री केंद्रीय विद्यालय पन्ना में कक्षा पहली में प्रवेश पाने वाले बच्चों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित विद्या प्रवेश कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष प्राचार्य एवं बच्चों के द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। कार्यक्रम में पीपीटी प्रदर्शन के माध्यम से अभिभावकों को “अभिभावक दिशा निर्देशन कार्यक्रम” के तहत केन्द्रीय विद्यालय संगठन की कार्यप्रणाली, फीस जमा करने की विधि, विद्यालय में आयोजित होने वाली पाठ्येत्तर गतिविधियों के बारे में बताया गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियम और विद्याप्रवेश कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस मौके पर कक्षा अध्यापकों के द्वारा अपना परिचय भी दिया गया। विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बच्चों के समावेशी विकास के लिए होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्या प्रवेश कार्यक्रम 12 सप्ताह तक चलाया जाएगा व इसके अंतर्गत बच्चों की भाषा, हाव-भाव, आसपास के वातावरण का निरीक्षण, लेखन कौशल और संख्यात्मक कौशल का विकास किया जाएगा।
प्राचार्य अमित दाहिया ने बच्चों को वेलकम कार्ड और चॉकलेट देकर स्वागत किया तथा प्राचार्य द्वारा फीस पोर्टल के बारे में, शिक्षा मंत्रालय के द्वारा प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए एफएलएन (मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता) के बारे में अवगत कराया। बच्चों से रेन क्लैप करवाया गया, जिसे बच्चों ने आनंदित होकर किया। प्राचार्य ने बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्राथमिक शिक्षिका नेहा जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!