

परशुरामपुर- थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ढाबे के काउंटर से हुई ₹20 हजार की चोरी का सफल खुलासा 24 घंटे के भीतर कर दिया।
बस्ती पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने गैर जनपद के अभियुक्त शोभित अवस्थी उर्फ भीमा, निवासी सीतापुर को मड़ेरिया तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की पूरी रकम ₹20,000 बरामद की गई है।
थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।