A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोपाल मैदान में आदिवासी भाषा-साहित्य की खुशबू के साथ शुरू हुआ प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026

जमशेदपुर।

गोपाल मैदान में प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का शुभारंभ देश-प्रदेश के जनजातीय, स्थानीय एवं राष्ट्रीय साहित्यकारों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि यह उत्सव विविध भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति को समझने का सशक्त मंच बनेगा तथा रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देगा।

उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए साहित्य और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने तथा युवाओं को रचनात्मकता से जोड़ने की बात कही। पहले दिन आदिवासी भाषा-साहित्य, इतिहास, ओलचिकी लिपि, कुडुख भाषा संरक्षण, साहित्यिक संवाद और दास्तानगोई जैसे विषयों पर सत्र आयोजित हुए।

Related Articles

देर शाम विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम सहित कई प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। पहले दिन का समापन कवि गोष्ठी के साथ हुआ।

— आनंद किशोर

ब्यूरो चीफ, अखंड भारत न्यूज़

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन

Show More
Back to top button