
अज्ञात कारणों के चलते वृद्ध ने लगाई फांसी, मौत
मौदहा हमीरपुर।अज्ञात कारणों के चलते रविवार की देर शाम वृद्ध ने अपने घर में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम सायर निवासी कृष्णा (60) पुत्र सुक्कू ने रविवार की देर शाम अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना के समय घर में मृतक की पत्नी और बेटी थी लेकिन किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचयात नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है लेकिन घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।