
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का पता नहीं
मौदहा, हमीरपुर
पडोसी जनपद महोबा के खन्ना निवासी एक युवक ने अपने घर को सूना पाकर फांसी लगा ली, परिजनों द्वारा उसे मौदहा कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महोबा जिले के खन्ना निवासी जितेंद्र सिंह ( 32) पुत्र राम औतार सिंह ने रविवार की देर शाम अपने घर के कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली, जब मृतक के परिजन उसके कमरे में गए तो उनके द्वारा तत्काल उसे मौदहा कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। कोतवाली पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।इस सम्बन्ध में खन्ना थाना प्रभारी ने बताया कि फांसी लगाने के बाद युवक को मौदहा इलाज के लिए ले गए थे लेकिन उसके बाद उन्हें जानकारी नहीं है।