

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखण्ड भारत
मौदहा हमीरपुर। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के उद्देश्य से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दम्पत्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम पाटनपुर निवासी शिववीर उर्फ लल्ला ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह तालाब के किनारे ग्राम समाज की जमीन पर कण्डे पाथता है।लेकिन गांव के गोविन्द प्रजापति ने उसी जगह पर भैंस बांधने के लिए खूंटा गाड दिया और उसके कण्डे उठाकर फेंक दिए।पीडित ने बताया कि जब उसने उस जगह भैस बांधने से मना किया तो उक्त गोविन्द और उसकी पत्नी ने गाली गलौज करते हुए लाठियों से पीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने दम्पत्ति पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।