

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। पत्योरा डांडा की खदान संख्या 3 से आने वाले ओवरलोड ट्रक खदान मालिक जबरिया गांव के मध्य से निकाल रहा है। ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
ग्राम पंचायत देवगांव के प्रधान जितेंद्र कुमार गुप्ता ने पत्योरा में संचालित खंड संख्या 3 में खदान संचालक एनजीटी नियमों को दरकिनार करके खनन करते हैं और ओवरलोड ट्रकों को गांव के मध्य से गुजार रहे हैं। इससे अभी तक कई लोग चुटहिल हुए हैं। प्रधान का आरोप है कि अभी तक ओवरलोड ट्रकों की चपेट में गांव के निवासी काजल पुत्री रामकुमार, चुनुबाद पुत्र बाबू गंभीर रूप से घायल हुए हैं साथ ही आधा दर्जन विद्युत पोल तोड़ दिए हैं। शिकायत करने पर ठेकेदार गाली गलौज करते हुए फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहे हैं। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जनहित में पट्टा धारक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।