A2Z सभी खबर सभी जिले की

मांडू विकास को लेकर समिति गठित की गई

{“मांडू विकास को लेकर समिति गठित की गई
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज़ /मांडू नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत 42.20 वर्ग किलोमीटर में फैला होकर 15 वार्ड में बना हुआ है इसके साथ मांडू नगर क्षेत्र एक विशेष पर्यटक स्थल है जिसके चलते मांडू नगर परिषद में एक बैठक रखी गई बैठक में मांडू विकास को लेकर विभिन्न प्रकार की कार्रवाई एवं विचार विमर्श के लिए हेतु मांडू नगर परिषद के द्वारा मांडू नगर विकास समिति गठित की यह समिति मांडू नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर और मांडू नगर परिषद अधिकारी सुशील ठाकुर द्वारा नगर के वरिष्ठ को लेकर सर्व सहमति से बनाई गई जिसमें मांडू नगर विकास समिति के अध्यक्ष चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज उपाध्यक्ष जयराम गावर कोषाध्यक्ष मांगीलाल जायसवाल सचिव सुनील तिवारी सह सचिव कृष्ण यादव सदस्य मुकेश गंगवाल सदस्य रविंद्र परिहार सदस्य श्रीमती हंसा मधुसूदन सेन सदस्य राहुल यादव सदस्य हरि सिंह गावर सदस्य सीताराम कलसाडिया सदस्य मुकेश पटेल को बनाया गया वहीं इस कार्यकारिणी की प्रतिलिपि धार जिला कलेक्टर परियोजना अधिकारी जिला शहरी अभीकरण धार अनुभाग्य अधिकारी राजस्व पीथमपुर नायब तहसीलदार टप्पा नालछा थाना प्रभारी मांडू वही मांडू नगर के समस्त जनप्रतिनिधि को भेजी गई वही मांडू नगर विकास समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज वह समस्त सदस्य द्वारा कहा गया कि हम मांडू नगर के विकास कार्य को जमीन स्तर तक लेकर जाएंगे और मांडू का नाम विकास के लिए पूरे देश में जाना जाएगा

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!