
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां गृह राज्य मंत्री पहुंचे गुलपाडा, 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ… कहा- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में खेलों को मिल रही नई पहचान !
गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म रविवार को अपने नगर विधानसभा के दौरे पर रहे।
प्रधानमंत्री श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, गुलापाडा में आज से 69वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 14 सितम्बर से 17 सितम्बर तक किया जाएगा, जिसमें जिलेभर के विद्यालयों से आए खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म ने अपने उद्बोधन में कहा कि “गांव के लोगों की भागीदारी से ही ऐसे आयोजन सफल होते हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो उनके जीवन को ऊँचाइयों तक ले जाता है।” उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी समान अवसर मिले, ताकि उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके। गृह राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांव से निकलने वाले खिलाड़ी एक दिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान उन्होंने नवीन टेनिस कोर्ट का उद्घाटन भी किया। खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से नवनिर्मित टेनिस कोर्ट का उद्घाटन गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नया टेनिस कोर्ट यहां के युवाओं के सपनों को पंख देने का काम करेगा। कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिलेगा। गृह राज्य मंत्री ने युवाओं को खेल भावना और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, खेलप्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। टेनिस कोर्ट का उद्घाटन होते ही बच्चों ने उत्साह के साथ खेल का प्रदर्शन भी किया। Jawahar Singh Bedam