1 1 minute read
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles

प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के कोर कमेटी का हुआ बैठक,प्रदेश, जिला एवं ब्लाक के मुख्य पदाधिकारी हुए शामिल
01/04/2024

भाजपा नेता नायक ने कलेक्टर के समक्ष केइडीएल की लापरवाही से खुले हाई वोल्टेज बिजली पेनल ठीक करवाने की मांग उठाई
01/07/2025
Check Also
Close
- मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन।07/04/2024
शाहजहांपुर। निडर पत्रकारिता कर रहे टीवी चैनल के पत्रकार कमल सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई। पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने शहर के डॉक्टर के रिश्तेदार शिवम गुप्ता समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राइम न्यूज के जिला संवाददाता कमल सिंह ने पुलिस को बताया कि शिवम गुप्ता अपने साथियों के साथ लगातार उनकी रेकी कर रहा था। पीछा करते हुए बदमाश उनके घर के पास तक पहुंच गए। जब उन्होंने टोका तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।रात में शिवम गुप्ता ने फोन कर दोबारा धमकी दी, जिसका ऑडियो भी पत्रकार ने पुलिस को सौंपा है। कमल सिंह का कहना है कि वह जिले में माफिया, गुंडों और अपराधियों के खिलाफ लगातार खबरें चला रहे हैं। यही कारण है कि कुछ लोग उनसे नाराज हैं और उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने खुद की जान को खतरा बताया और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। इस मामले में सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी शाहजहांपुर में पत्रकार जगेंद्र सिंह, संतोष श्रीवास्तव और प्रदीप शुक्ला जैसे कई निडर पत्रकारों की हत्या हो चुकी है। सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई को भी जान गंवानी पड़ी थी। इसके बावजूद पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और सरकार अब तक गंभीर नहीं दिख रही।