
जिला कोटपूतली बहरोड़ में अक्टूबर माह में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र कुमार विश्नोई आई.पी.एस. के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली, नीमराना एवं समस्त वृत्ताधिकारीगण व थानाधिकारीगण जिला कोटपूतली बहरोड़, बैंक अधिकारीगण, सीएमएचओ, शिक्षा अधिकारीगण जिला कोटपूतली-बहरोड़ की मीटिंग ली जाकर अक्टूबर माह में साइबर जागरूकता अभियान के संबंध में विस्तृत कार्य योजना बनाई गई।
