उत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: शोसल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर भीड़ एकत्र करने के षड्यंत्र में 6 नामजद व आधा दर्जन अज्ञात पर पुलिस ने किया मुदमा दर्ज..

मौदहा हमीरपुर। क़स्बे में शोसल मीडिया के जरिए सांप्रदयिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य किया गया।जिसके चलते कोतवाली पुलिस ने 6 नामजद और आधा दर्जन अज्ञात पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बताते चलें कि सऊदी अरब में रहने वाले मोहम्मद सैफ ने व्हाट्सअप स्टेटस लगाकर लोगों की भीड़ एकत्र करने की अपील कि जिसे स्थानीय लोगों ने शेयर किया ।जिससे बड़ा चौराह पर भीड़ एकत्र हुई।लेकिन कोतवाली पुलिस के तत्काल कार्यवाही के चलते योजना विफल हो गयी।कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस के किसान प्रकोष्ट के महासचिव सलीम अहमद सहित आरिफ कुरैशी,मोहम्मद अहसान ,अरमान,फर्रु,इमरान रफीक को गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया  है।साथ ही अज्ञात आधा दर्जन पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!