A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :गरीब की तीन बकरियां ले उडे चोर, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । क्षेत्र के बिलहडी गांव में नदेहरा मार्ग किनारे से अज्ञात चोर तीन बकरियां खोलकर चार पहिया वाहन से लेकर फरार हो गए। पशु पालकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के उपरांत आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया है।

बिलहड़ी निवासी दीपचंद प्रजापति ने बताया कि नदेहरा मार्ग किनारे घर के बाहर उसकी तीन बकरियां बंधी हुई थी। उनकी कीमत करीब 30 हजार है। मंगलवार की रात अज्ञात चोर बकरियों को खोलकर चार पहिया वाहन में लाद कर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची हलका इंचार्ज प्रियंका ने मौका मुआयना करके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। अचानक हुई इस घटना से पशुपालकों में हड़कंप मच गया है। पूर्व प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि बहुत दिनों के बाद चोरी की वारदात होने से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं।

Related Articles

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!