*अखंड भारत से अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट ✍️*
कतरास। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर धनबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने गुरुवार को जीएनएम +2 उच्च विद्यालय, कतरास के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक ने जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाया है,पर इसके साथ साइबर अपराध भी तेजी से गंभीर चुनौती बनकर उभर रहा है। साइबर अपराधी लोगों की निजी जानकारी, भावनाओं, विश्वास और तकनीकी जानकारी की कमी का फायदा उठाकर आर्थिक एवं मानसिक नुकसान पहुंचा रहा हैं।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड के करीब 30 अलग-अलग तरीकों की जानकारी दी तथा उनसे बचाव के उपाय बताए। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, गोपनीय जानकारी साझा न करने और अनजान लोगों से सावधान रहने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को पोक्सो एक्ट तथा आपात स्थिति में डायल 112 के उपयोग की भी जानकारी दी गई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरन्त पुलिस को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई कराई जा सकती है।
साइबर जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के साथ पु०अ०नि० मनोज कुमार, दुर्गेश कुमार एवं पु०अ०नि० पवन तिर्की सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

