A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशशहडोल

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के प्रकरण में 09 वर्षों से फरार ईनामी आरोपी को किया गया गिरफ्तार

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी

*अनूपपुर* पुलिस अधीक्षक श्री मोतीउर्रहमान जी के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इसरार मन्सूरी, एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के प्रकरण में 09 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रामनारायण चौधरी पिता धरमदास चौधरी उम्र 37 वर्ष निवासी खेपीटोला ग्राम बदरा थाना भालूमाडा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

उल्लेखनीय है कि आर.बी.एन.इन्फ्रास्टेक्चर इण्डिया लिमिटेड कम्पनी, ग्वालियर की ब्रांच का कार्यालय अनूपपुर में आकाश टावर के नीचे खोला गया था, जिसका संचालन दिनांक 01.01.2011 से 31.05.2016 तक किया गया और अनूपपुर शाखा मे उक्त कंपनी की आर.डी., एफ.डी. व पेंशन प्लान की पालिसियां कूटरचित तरीके से तैयार कर अनूपपुर जिला के स्थानीय क्षेत्रो में कंपनी की उक्त पालिसियो के माध्यम से बान्ड खोलते हुए लोगो को 05 साल में पैसा दोगुना करने का लालच पीडितों से आर.बी.एन. इन्फ्रास्टेक्चर इण्डिया लिमिटेड कम्पनी, ग्वालियर की ब्रांच शाखा, अनूपपुर में रुपए जमा कराया गए, एवं बाद में कंपनी को बंद कर आरोपीगण के फरार हो जाने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 381/2016 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भा.द.वि. एवं म.प्र. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम की धारा 06 पंजीबद्ध किया गया था तथा प्रकरण के अन्य 08 आरोपियो 01. रामनिवास पाल निवासी ग्वालियर 02. मनोज कुमार भदौरिया निवासी भिंड 03. शिवानंद सिंह निवासी भिंड 04. त्रिवेणी प्रसाद प्रजापति निवासी ग्राम पयारी थाना भालूमाडा 05. रामपाल महरा निवासी ग्राम पयारी थाना भालूमाडा 06. विनोद कुमार कुंवर निवासी नई दिल्ली 07. पंचूलाल प्रजापति जिला उमरिया 08. रवि उर्फ रविकांत पाल निवासी भिंड को गिरफ्तार किया जा चुका था।

Related Articles

आरोपी रामनारायण चौधरी निवासी बदरा अनूपपुर लम्बे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर द्वारा इनाम उद्घोषणा आदेश भी जारी किया गया है । दिनांक 31.07.25 को अनूपपुर कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक कमलेश तिवारी, प्रधान आरक्षक 73 प्रदीप पाण्डेय एवं प्रधान आरक्षक 166 शिवशंकर प्रजापति के द्वारा 09 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रामनारायण चौधरी पिता धरमदास चौधरी उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम बदरा थाना भालूमाडा को गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय, अनूपपुर द्वारा
धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उद्घोषित ईनाम टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन एवं उनकी टीम को दिया जाएगा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!