

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर।शहर के चौरा देवी प्रांगण में आयोजित नव दिवसीय आध्यात्मिक शिवचर्चा-दिव्य त्रिकालदर्शी दरबार के साथ काले कंबल वाले बाबा के शिविर में शुक्रवार को हजारों की संख्या में गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगियों का उपचार किया गया। इस दौरान सिद्धपीठ पंडोखर सरकार का भी दरबार लगा जिसमे उन्होंने सैकड़ो दुःखियों का पर्चा बनाकर उन्हें कष्ट से निवारण का उपाय बताया।
सिद्धेश्वर महादेव धाम झलोखर के तत्वावधान में माँ चौरा देवी प्रांगण पर महाकुंभ के अंतर्गत रसिक इंटरनेशनल सांस्कृतिक मंडल बुंदेलखंड के निर्देशन में बुंदेलखंड की लोकप्रिय कथा व्यास अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक तेजस्विनी महाराज ने शुक्रवार को शिव कथा का वर्णन किया जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।इस दौरान गुजरात की धरती से विराजमान काले कंबल वाले बाबा का दिव्य दरबार भी सजा। जिसमें शुक्रवार को एक हजार से अधिक संख्या में लकवा, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, बहरे और दिव्यांगता सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों का बाबा ने उपचार किया।दिव्य दरबार में बाबा ने लकवा जैसी कई बीमारी से ग्रसित कई बच्चों और बुजुर्गों को चलाकर दिखाया।शिविर में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से ग्रसित ऋतुराज सोनी और उनके परिजन दूसरे दिन भी दरबार पहुंचे उन्होंने बताया कि दिल्ली एम्स से लेकर कई बड़े अस्पतालों के चक्कर लगाकर हार चुके है। शिविर के दूसरे दिन भी उन्हें कुछ प्रतिशत लाभ दिखाई दिया है। वहीं काले कंबल वाले बाबा नाम से विख्यात गुजरात प्रांत निवासी गणेश यादव ने बताया कि मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नामक बीमारी जिसको लेकर देश विदेश के डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए है उसको भी वह 15 से 16 शिविर में अर्जी लगाने पर ठीक कर सकतें है।वहीं शुक्रवार की शाम त्रिकालदर्शी दरबार में
सिद्धपीठ पंडोखर सरकार का भी दरबार लगा जिसमे उन्होंने सैकड़ो दुःखियों का पर्चा बनाकर उन्हें कष्ट से निवारण का उपाय बताया।इस दौरान कानपुर, बाँदा,महोबा, लखनऊ, बिहार, जयपुर,चेन्नई, राजस्थान, हरियाणा सहित कई प्रदेश के मरीज और तिमारदार पहुंचे।