A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:घटना के चौथे दिन जिंदगी की जंग हार गया हर्षित, इलाज के दौरान मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। गत मंगलवार की देर शाम भभौरा मार्ग में सड़क हादसे में घायल युवक की शुक्रवार को सुबह कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और पिता के साथ खेती किसानी में हाथ उठाकर सहयोग करता था।

गत मंगलवार को भभौरा निवासी निखिल सिंह गांव निवास हर्षित सिंह 24 के साथ कस्बे में बाजार करने बाइक से आया था। देर शाम दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। भभौरा मार्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल होकर बेहोशी की हालत में रातभर सड़क किनारे पड़े रहे थे। बुधवार को सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। डाक्टरों ने निखिल सिंह को मृत घोषित कर दिया था। हर्षित को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया था। गुरुवार को तड़के 4:00 बजे हैलेट से जवाब होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे हर्षित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पिता अरविंद सिंह ने बताया कि हर्षित तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। खेती किसानी में हाथ बटाकर सहयोग करता था अचानक हुई इस घटना से भाई धीरेन्द्र, शतवेंद्र सिंह को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रधान प्रतिनिधि गौरव सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button