A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

लोकसभा चुनाव 2024: लखीमपुर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू, खीरी और धौरहरा सीट पर मतदान कल

लोकसभा चुनाव 2024: लखीमपुर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू, खीरी और धौरहरा सीट पर मतदान कल

खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। मतदान कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले मतदान कार्मिक रविवार को गल्ला मंडी से बूथों के लिए रवाना हुए। प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के सभी इंतजाम शनिवार शाम तक पूरे कर लिए थे।

Lok Sabha Election 2024 Polling parties leave for polling stations in Lakhimpur Kheri

विस्तार

लखीमपुर जिले की खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। इसके लिए रविवार सुबह मंडी परिसर से पोलिंग पार्टी रवानगी की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह आठ बजे से कार्मिकों को उनकी ड्यूटी वितरित की जाने लगी। ड्यूटी वितरण विधानसभावार किया गया। कार्मिकों की सुविधा के लिए ड्यूटी सूची भी चस्पा की गई। जिले में 2890 बूथों पर मतदान होना है। इसके लिए इतनी ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। 289 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। कार्मिकों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए विधानसभावार वाहन खड़े कराए गए।

जिले में खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है। खीरी में 18,62,469 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। धौरहरा लोकसभा सीट के लिए जिले की तीन और सीतापुर जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों के 17,13,971 मतदाता वोट डालेंगे। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 1638 मतदान केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर 2890 बूथ हैं। प्रशासन ने बूथों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रकाश, साफ-सफाई और इंतजाम किए गए हैं। देर शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी।

24 जोनल, 207 सेक्टर मजिस्ट्रेट संभालेंगे जिम्मेदारी 
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए जिले में 24 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही 207 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि मतदान कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल गल्ला मंडी परिसर में स्वास्थ्य शिविर बनाया बनाया। इसमें चार डॉक्टरों की तैनाती की गई। पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ दो एंबुलेंस भी लगाई गई हैं।

जिले में मतदान केंद्र      – 1638
मतदेय स्थल                   – 2890
अतिसंवेदनशील बूथ     – 52
संवेदनशील बूथ     – 401
पोलिंग पार्टियां                   – 2890
रिजर्व पोलिंग पार्टियां     – 289
मतदान कार्मिक     – 11,560
जरूरत पर यहां करें फोन  
यातायात कंट्रोल रूम – 454844045
जिला नियंत्रण कक्ष   – 454417444
चुनाव सेल प्रभारी (पुलिस) – 7007553851

खीरी में 11, धौरहरा सीट से मैदान में 12 प्रत्याशी
खीरी लोकसभा सीट से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं धौरहरा सीट से 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के करीब 28.66 लाख मतदाता करेंगे। चार जून को नतीजे आएंगे।

 

 

 

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!