A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :बदहाल व्यवस्था और दवाओं का ढेर, वीडियो वायरल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । पचखुरा बुजुर्ग में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार है। अस्पताल कैंपस में दवाइयां की जगह-जगह ढेर लगे हैं। गंदगी का अंबार चारों तरफ दिख रहा है। इस अव्यवस्था का एक वीडियो ग्रामीण सोशल मीडिया पर अपलोड करके योगी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर सवाल उठाएं है। वायरल वीडियो कि आपका अपना अखबार पुष्टि नहीं करता है।

पचखुरा बुजुर्ग में सुरौली मार्ग किनारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। यहां पर किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट रामनरेश सचान अस्पताल को संचालित कर रहे हैं। गांव निवासी अरविंद कुमार एवं हेतराम प्रजापति ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर सवाल उठाएं है। वायरल वीडियो में अस्पताल में गंदगी का साम्राज्य दिख रहा है। दवाओं के जगह-जगह ढेर लगे हुए हैं। इससे यह साबित होता है कि यहां दवाओं के रखरखाव की स्थिति बेहद चिंताजनक है। वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार पुष्टि नहीं करता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.तरुण पाल ने बताया कि यहां पर फार्मासिस्ट तैनात है। कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह मंगलवार को पीएचसी जाकर जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार करेंगे। प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह ने कहा कि वह कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

Related Articles

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!