
आरसीआई बानसूर के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय सम्मान समारोह के दूसरे दिन कक्षा दसवीं और कक्षा आठवीं अंग्रेजी माध्यम के 485 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह एक समाचार समूह और राज फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया था।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और बैग देकर सम्मानित किया
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, बैग देकर और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। आरसीआई के निदेशक डॉ विजय कुमार ने बताया कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य बोर्ड कक्षाओं के टॉपर्स विद्यार्थियों को मोटिवेट करना और उनका उत्साह बढ़ाना है।

15 जून को होगा सम्मान समारोह का अंतिम दिन
15 जून को सुबह 9:00 बजे कक्षा आठवीं के ए ग्रेड प्राप्त करने वाले और कक्षा दसवीं के 80% से अधिक के हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह रहेगा। इसके साथ ही जो विद्यार्थी अपना सम्मान प्राप्त नहीं कर पाए थे, वे भी 15 जून को अपना सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में शामिल हुए गणमान्य लोग
कार्यक्रम में बानसूर के पूर्व विकास अधिकारी बिजेंद्र यादव, स्काउट सेक्रेटरी बलवंत कुमार और अन्य गणमान्य लोग शामिल है। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।