A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं को किया जागरूक

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत श्री दीनदयाल पाल इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Related Articles

कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम, उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं दंडात्मक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक कर बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया गया।

इस दौरान बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की उपयोगिता बताते हुए आपात स्थिति में सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट आकिफ अहमद एवं सिद्धार्थ दीक्षित उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!