A2Z सभी खबर सभी जिले की

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन ने उपजिला अस्पताल में बेडशीट की भेंट

*जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन ने उपजिला अस्पताल में बेडशीट की भेंट*

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – कामवन कस्बे की समाजसेवी संस्था जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा कस्बे के उपजिला अस्पताल में रोगियों की आवश्यकता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस सोनी को विशम्बर दयाल उर्फ बिल्लू गोयल के आर्थिक सहयोग से 50 बेडशीट भेंट की गई तो अस्पताल प्रशासन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
जायन्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल ने बताया कि अस्पताल की तरफ से बेडशीट की कमी की ओर इंगित किया गया तो जायन्ट्स ग्रुप ने भामाशाह के सहयोग से रोगियों के हित मे यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। जायन्ट्स ग्रुप कामवन समय समय पर समाज हित के कार्यो में अग्रणी भूमिका का निर्वाह करता आ रहा है। यूनिट डायरेक्टर संजय जैन बड़जात्या व फेडरेशन ऑफिसर हरप्रसाद नाटाणी ने बताया कि जायन्ट्स ग्रुप पूर्व में उपजिला अस्पताल के महिला व पुरुष वार्ड का वातानुकूलित नवीनीकरण का कार्य करा चुका है। इस अवसर पर डॉ बी एस सोनी ने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं में जायन्ट्स ग्रुप अग्रणी रहते हुए समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों के तहत कार्य कर रहा है जो कि सराहनीय ही नही अपितु प्रशंसनीय भी है। इस अवसर पर भामाशाह विशम्भर दयाल गोयल, फाउंडर प्रेसिडेंट हरि कुम्हेरिया, महेंद्र अरोड़ा अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी मोतीलाल शर्मा, गोविंद खंडेलवाल,मनोज गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button