A2Z सभी खबर सभी जिले की

11 जनवरी 2026 को भी सभी पंचायतों में संचालित किया जाएगा फार्मर रजिस्ट्री एवं ई केवाईसी

11 जनवरी 2026 को भी सभी पंचायतों में संचालित किया जाएगा फार्मर रजिस्ट्री एवं ई केवाईसी

एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री एवं ई केवाईसी कार्यों को मिशन मोड में कराया जा रहा संपन्न

‎संवाददाता। रणजीत कुमार। कृषि विभाग, बिहार सरकार एवं राजस्व विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं ई केवाईसी कार्यों के लिए आयोजित विशेष अभियान की तिथि का विस्तार करते हुए अब यह अभियान 11 जनवरी 2026 को भी जहानाबाद जिले की सभी पंचायतों में संचालित किया जाएगा।

जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार को जिले के 88 पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री एवं ई केवाईसी कैम्प का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों द्वारा विभिन्न पंचायतों में लगाए गए कैम्पों का निरीक्षण भी किया गया।जानकारी के अनुसार एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री एवं e-KYC के कार्यों को मिशन मोड में संपन्न कराया जा रहा है। इसके तहत 07 जनवरी 2026 को जिले की 21 पंचायतों में कैम्प लगाए गए थे, जबकि 08, 09 एवं 10 जनवरी 2026 को जिले की सभी 88 पंचायतों में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया।

Related Articles

110 जनवरी 2026 तक कुल 1257 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी की जा चुकी है। प्रथम चरण के अंतर्गत यह विशेष अभियान 11 जनवरी 2026 तक चलाया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की वर्तमान प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 41,582 सक्रिय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक किसान हैं। इनमें से कैम्प से पूर्व 18,970 किसानों (46 प्रतिशत) का ई केवाईसी पूर्ण हो चुका है। वहीं अब तक 10,639 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई है, जिनमें से केवल 5,469 प्रधानमंत्री किसान लाभुक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हल्का कर्मचारियों के माध्यम से की गई है, जो कुल लाभुकों का मात्र 13 प्रतिशत है, जिसे असंतोषजनक बताया गया।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सहज रूप से प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक अथवा हल्का कर्मचारी से संपर्क कर शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाएं। उन्होंने यह भी बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं भूमि से संबंधित दस्तावेज (स्वयं के नाम की ऑनलाइन जमाबंदी) अनिवार्य हैं।

किसानों से आग्रह किया गया कि 11 जनवरी 2026 को अपनी पंचायत में आयोजित विशेष कैम्प में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। साथ ही किसानों से यह भी अपील की गई कि फार्मर आईडी निर्माण में प्रशासन को पूर्ण सहयोग दें, ताकि कोई भी किसान सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। कैम्प में आने वाले किसानों को आधार कार्ड, ऑनलाइन भूमि रसीद एवं मोबाइल फोन साथ लाने की सलाह दी गई है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!