A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :महाशिवरात्रि को लेकर सरीला में प्रशासन अलर्ट

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च

हमीरपुर। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में कस्बा सरीला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उप जिलाधिकारी सरीला ने थाना जरिया पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा का जायजा लिया।

Related Articles

फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!