
जमशेदपुर | 13 फरवरी 2026
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान भू-विवाद, अवैध कब्जा, जमीन दाखिल-खारिज, राशन कार्ड, धमकी की शिकायतें, बच्चों के नामांकन, दुकान आवंटन सहित जनहित से जुड़ी अनेक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने सभी आवेदनों को क्रमवार सुनते हुए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया और स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनशिकायत निवारण दिवस के दौरान ही कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया गया, जिससे नागरिकों को तत्काल राहत मिली।
उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें। साथ ही विभागीय समीक्षा बैठकों के दौरान जनशिकायतों में प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा किए जाने की बात कही, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
— Journalist: Anand Kishor
Akhand Bharat News (Bureau Chief)
All India Media Association (AIMA)


