A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे
Trending

लूट के फोन और नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार

जिला संवाददाता

लूट के फोन और नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के मंजूरगढी गेट के सामने हुई लूट की घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी के पास से पुलिस एक लूटा गया फोन व नगदी बरामद की है । पुलिस के अनुसार , पीड़ित विपिन कुमार निवासी जाटम चौराहा थाना विजयगढ के साथ 13 मई की रात्रि दो फोन व 2500 रुपये लूट की घटना हुई थी । मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया । इसमें पुलिस ने आरोपी आलिम पुत्र साबिर उर्फ शाबिर निवासी मौलाना आजाद नगर नगला पटवारी थाना क्वार्सी को पकड़ लिया । जबकि उसका साथी फरार है । आरोपी के पास से 1 मोबाइल व 500 रुपये बरामद हुए है । पुलिस के मुताबिक इसके खिलाफ 9 मुकदमा दर्ज हैं ।

Show More
Back to top button