A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

प्राइवेट बस ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 12 से अधिक छात्र घायल, मची चीख-पुकार

पीलीभीत। पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में स्कूल बस और प्राइवेट बस की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इससे स्कूल बस में सवार 12 से अधिक छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।

थाना गजरौला क्षेत्र में जरा चौकी के निकट गढ़ा मोड़ पर अकाल एकेडमी की स्कूल बस बच्चों को उतारकर हाईवे से वापस जरा गांव की ओर मुड़ रही थी। इसी दौरान पूरनपुर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने सामने से स्कूल बस को टक्कर मार दी। जिससे बस में चीख पुकार मच गई और कई बच्चे घायल हो गए। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

Related Articles

प्राइवेट बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर बच्चों के परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने घायल बच्चों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद दोनों बसों को सड़क से हटवाने के बाद जाम खुलवाया।

Show More
Back to top button