A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

पलामू की डॉ सौम्या को नीट पीजी में मिला आल इंडिया रैंक 1038

पलामू की डॉ सौम्या को नीट पीजी में मिला आल इंडिया रैंक 1038 देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षाओं में से एक नीट पीजी -2025 में पलामू की डॉ सौम्या भारती ने ऑल इंडिया रैंक 1038 प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है । डॉ सौम्या की इस उपलब्धि को लाखों अभ्यर्थियों के बीच उनकी कड़ी मेहनत,लगन और चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है । शीर्ष 1500 में स्थान पाना उनकी शैक्षणिक उत्कृष्ठा और दृढ़ निश्चय का प्रमाण है ।डॉ सौम्या भारती ने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवि पब्लिक स्कूल बरियातू से पूरी की ।इसके बाद एमबीबीएस की डिग्री प्रतिष्ठित एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर से प्राप्त की । वह बरांव चैनपुर की निवासी है ।वह स्व दीनानाथ दूबे और अनिता दूबे की पुत्री हैं ।

पलामू की डॉ सौम्या को नीट पीजी में मिला आल इंडिया रैंक 1038

देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षाओं में से एक नीट पीजी -2025 में पलामू की डॉ सौम्या भारती ने ऑल इंडिया रैंक 1038 प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है । डॉ सौम्या की इस उपलब्धि को लाखों अभ्यर्थियों के बीच उनकी कड़ी मेहनत,लगन और चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है । शीर्ष 1500 में स्थान पाना उनकी शैक्षणिक उत्कृष्ठा और दृढ़ निश्चय का प्रमाण है ।डॉ सौम्या भारती ने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवि पब्लिक स्कूल बरियातू से पूरी की ।इसके बाद एमबीबीएस की डिग्री प्रतिष्ठित एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर से प्राप्त की । वह बरांव चैनपुर की निवासी है ।वह स्व दीनानाथ दूबे और अनिता दूबे की पुत्री हैं । साथ ही वह पूर्व कुलपति के एन दूबे की पौत्री है । उनका परिवार शिक्षा और सेवा की क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहा है । डॉ सौम्या ने कहा कि यह सफलता निरन्तर मेहनत ,सही रणनीति और मेरे परिवार की निरंतर सहयोग के बिना संभव नहीं थी । उन्होंने इसे प्रेरणादायक बताया है। डॉ सौम्या की इस उपलब्धि पर परिवार ,मित्रो शिक्षकों और स्थानीय लोगो ने गहरी खुशी और गर्व व्यक्त किया है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!