A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने बानसूर में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

बानसूर के ग्राम हाजीपुर एवं चूला में आयोजित शिविर का निरीक्षण करते हुए जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने अधिकारियों को आमजन के लिए छाया, पानी व बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद कर फीडबैक भी लिया।

शिविर में आए लाभार्थियों ने व्यवस्थाओं को सराहा और समस्याओं के तत्काल निस्तारण पर राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत और जिला कलेक्टर ने लाभार्थियों को पट्टे, चेक व प्रमाण पत्र वितरित किए।

Related Articles

जिला कलेक्टर ने विद्युत निगम अधिकारियों को पीएम सुर्यघर योजना के तहत 150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना के संबंध में आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व कार्यों में गति लाने और दिव्यांगों को ई केवाईसी में आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश भी दिए।

जिला कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सेवा शिविरों के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाया जाए। उन्होंने मूल निवास, जाति प्रमाण-पत्र एवं स्वामित्व योजना के तहत स्वामित्व पट्टा वितरण और किसान गिरदावरी एप द्वारा गिरदावरी का कार्य गंभीरता से करने के निर्देश भी दिए।

जिला कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस दौरान उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों की स्टॉल्स का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!