
कोटपूतली-बहरोड़ जिला में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में पुलिस अधीक्षक जिला कोटपूतली-बहरोड देवेंद्र बिश्नोई ने शिरकत की और रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रक्तदान एक महादान है और समय पर मिला रक्त किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने आजादी की भावना को मजबूत किया।
रक्तदान शिविर में पुलिस के जवानों और आमजन ने सक्रिय रूप से भाग लिया और रक्तदान किया। इस अवसर पर समाज में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक समय पर रक्त पहुंचाने का संदेश दिया गया।
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित यह रक्तदान शिविर समाजिक एकता और सेवा की भावना को आगे बढ़ाता है। शिविर में उत्साह का माहौल रहा और आयोजनकर्ताओं ने बताया कि काफी यूनिट रक्त संग्रह होने की उम्मीद है।