A2Z सभी खबर सभी जिले की

तबादलों का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध में कमी लाना

फेरबदल से जिले में पुलिसिंग की गति और प्रभावशीलता बढ़ने की उम्मीद

तबादलों का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध में कमी लाना

फेरबदल से जिले में पुलिसिंग की गति और प्रभावशीलता बढ़ने की उम्मीद

‎जहानाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कुल 47 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें 19 थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नए पद पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।
इस तबादले का उद्देश्य पुलिसिंग में तेजी, पारदर्शिता और अपराध नियंत्रण को सख्ती से लागू करना है। जिसमें
दिवाकर कुमार विश्वकर्मा – सदर थाना से मखदुमपुर थाना प्रभारी, ओम प्रकाश – मखदुमपुर थाना प्रभारी से सदर अंचल निरीक्षक, मोहन प्रसाद – शकुराबाद थाना से सदर थाना प्रभारी, पंकज कुमार – हुलासगंज से टेहटा थाना प्रभारी, सुमन – टेहटा से कड़ौना थाना प्रभारी
पवन कुमार दास – कड़ौना से ओकरी थाना प्रभारी
‎ददन प्रसाद – घोसी से कल्पा थाना प्रभारी, परमानंद लाल करण – सदर अंचल निरीक्षक से घोसी थाना प्रभारी
‎शिशुपाल – काको से परसबिगहा थाना प्रभारी
राजेश कुमार – सदर थाना से अनुसूचित जनजाति थाना प्रभारी,आलोक कुमार – टेहटा से यातायात थाना प्रभारी
राहुल कुमार – पुलिस केंद्र से काको थाना प्रभारी
अनंत कुमार – शकुराबाद थाना प्रभारी,अरविंद किशोर – हुलासगंज थाना प्रभारी, रंजीत कुमार – भेलावर थाना प्रभारी, अजीत कुमार – मखदुमपुर से उमता थाना प्रभारी
‎कृष्णानंद – पाली से वाणावर थाना प्रभारी,
‎संजय कुमार – पुलिस केंद्र से सिकरिया थाना प्रभारी
नीरज कुमार – विष्णुगंज थाना प्रभारी,
‎श्याम किशोर पांडेय – पाली थाना प्रभारी बनाए गए।
‎अंचल निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव अब जिले में पुलिस निरीक्षकों की संख्या दो से बढ़ाकर पांच कर दी गई है।
ओम प्रकाश – सदर अंचल निरीक्षक, योगेश चंद्र – मखदुमपुर अंचल निरीक्षक, मनोज कुमार तिवारी – काको अंचल निरीक्षक, विश्वनाथ भगत – घोसी अंचल निरीक्षक
विशेष बातें, साइबर और महिला थाना प्रभारी को फिलहाल तबादले से बाहर रखा गया है।
‎पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य जिले में क्राइम रेट में कमी लाना और अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ सक्रिय करना है।
कुल मिलाकर, इस फेरबदल से जिले में पुलिसिंग की गति और प्रभावशीलता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button