
विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की सक्रियता, मोहगांव पुलिस की तत्परता से 13 गौवंश मुक्त
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा – शुक्रवार प्रातः लगभग 4 बजे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में गौवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया।
बताया गया कि संबंधित पिकअप वाहन तेज गति से सौसर–मोहगांव होते हुए भुंमा रोड की ओर जा रहा था। कार्यकर्ताओं द्वारा घेराबंदी किए जाने पर वाहन चालक और कंडक्टर ने अंधेरे का लाभ उठाकर भुंमा रोड देवरी नाले के पास वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना तत्काल मोहगांव पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मोहगांव पुलिस के अधिकारी श्री अमित धानी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पिकअप वाहन क्रमांक MH 27 BX 1309 की जांच करने पर उसमें 13 गौवंश पाए गए। पुलिस द्वारा पंचनामा कर गोवंश अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
सभी गौवंश को सुरक्षित रूप से कामधेनु गौशाला, मोहगांव में संरक्षण हेतु रखा गया तथा वाहन को जप्त कर थाना मोहगांव में रखा गया है।
इस कार्रवाई के दौरान विश्व हिंदू परिषद सौसर प्रखंड मंत्री राजू बनाईत (मोहगांव), प्रखंड उपाध्यक्ष रामेश्वरजी सदारंग, प्रखंड सह मंत्री लखन पवार (भुंमा), निखिल ढोबारे (गौरक्षक), कमलेश गिरगुसे (नगर संयोजक, मोहगांव), अर्पित खडसे (बजरंग दल, मोहगांव) सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौ संरक्षण के प्रति अपनी सजगता और प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए प्रशासन के साथ सहयोग कर सराहनीय कार्य किया।
