सरदारपुर तहसील का तीसरा भगोरिया हाट गुरुवार को रिगनोद में लगा। जिसमें आसपास के क्षेत्र से हजारों ग्रामीण पहुंचे सभी दुकानदारों ने सुबह 7:00 से अपनी दुकान लगाने के लिए जगह आरक्षित कर ली थी भगोरिया हाट में अधिकतर कोल्डड्रिंक, पान, मिठाई खिलौने एवम फोटोग्राफी की दुकान लगी थी। हाट में 12:00 बजे के बाद क्षेत्र के लोग अपने-अपने परिवार के साथ पिकअप,रिक्शा, ट्रैक्टर व अन्य वाहनों से आना शुरू हो गए थे। दोपहर1 बजे बाद से पुरानी चौकी परिसर में मादल दल इकट्ठा होना शुरू हो गए थे, जहा बांसुरी की तान व मादल की थाप से पुरा मैदान गूंज उठा ,वही पुलिस प्रशासन द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति, नारी सम्मान, सड़क सुरक्षा के बारे में बताकर लोगों को जागरूक किया, तथा हर प्रत्येक ढोल मादल पर नशा मुक्ति को लेकर स्लोगन फ्लेक्स लगाया। भगोरिया हाट में 66 मादल दल निकले। युवाओ में काफी उत्साह नजर आया।मादल दल में एक ढोल जिसका वजन करीब 150 किलो था, जिसे चार पहिया वाली स्टेरिंग गाड़ी पर रखा कर बजाया गया, जो पूरे हाट में आकर्षक का केंद्र रहा। 3:00 बजे भगोरिया पर्व परवान पर चढ़ा। प्रत्येक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम थी। 66 मॉदल दल मुख्य मार्ग सदर बाजार से होते हुए बस स्टैंड पंचायत प्रांगण पहुंचे जहां ग्राम पंचायत, सामाजिक संस्था के साथ जन जाति विकास मंच, भाजपा व कांग्रेस दल के कार्यकर्ताओ द्वारा मादल दल को शाल, श्रीफल व नगद राशि देकर सम्मानित किया। भगोरिया में भीलखेड़ी, उंडेढ, केली, राताकोट, ढाक्कनबारी, मालपुरिया, लिमडिपाड़ा, ताराघाटी, इंदला, कालीदेवी, मवड़ी, फुलझर, ग्राम के हजारों महिला पुरुष मादल दल में शरीक हुए। भगोरिया में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार (उत्तर ) श्रीमती पारुल बेलापुरकर,सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव पूरे समय मौजूद रहे, चौकी प्रभारी गुलाबसिंह भयडीया एवं पुलिस बल सतत् बाजार में भ्रमण करते रहे ओर शांति पूर्ण ढंग से भगोरिया पर्व सम्पन्न करवाया।