

करचोलिया- कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करचोलिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। यह शव गांव के पास स्थित माता स्थान मंदिर के समीप पड़ा मिला, जिसे सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने देखा।
शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, वहीं कई लोग इसे हत्या की आशंका से जोड़कर देख रहे हैं।
सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से गहन जांच में जुटी हुई है।
फिलहाल यह मामला रहस्य बना हुआ है, पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।