
*पांढुर्णा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न, आंबेडकर जयंती पर संविधान मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा। भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पांढुर्णा में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने बाबासाहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के लिए उनके अथक प्रयासों और संविधान निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को विस्तार से याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को आत्मसात करने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे संविधान के सिद्धांतों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन न केवल महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं, बल्कि संगठन को भी मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही यह समाज के प्रति हमारे दायित्वों की याद दिलाते हैं और हमें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनेकर, जिला पंचायत सदस्य सुनंदाताई डोंगरे, लक्ष्मीकांत बोरकर, विनोद वस्त्राणे, माधोराव पाटील, सुखदेव सोमकुवर, दिवाकर बागड़े, श्रीमती निलीमा शैंडे सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।