A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

जुवेदा एंड संस ने खोला नायरा पेट्रोल पंप, हुआ शुभारंभ मिला गुरुओं का आशीर्वाद

विजयराघवगढ़ :- भटूरा (मैहर) ग्राम भटूरा में ऊर्जा और विकास की दिशा में एक नई पहल के रूप में जुवेदा एंड संस द्वारा नवीन नायरा पेट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ

जुवेदा एंड संस ने खोला नायरा पेट्रोल पंप, हुआ शुभारंभ मिला गुरुओं का आशीर्वाद

शुभकामनाओ और आशीर्वाद का चला दौर, शुद्धता का प्रतीक नायरा पैट्रोल पम्प अब ग्रामीण छेत्र तक

विजयराघवगढ़ :- भटूरा (मैहर) ग्राम भटूरा में ऊर्जा और विकास की दिशा में एक नई पहल के रूप में जुवेदा एंड संस द्वारा नवीन नायरा पेट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ शनिवार, 5 अक्टूबर की शाम मुस्लिम धर्मगुरुओं के आशीर्वाद और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। शुभारंभ समारोह में भारी जनसमूह की उपस्थिति रही, जिसने इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बना दिया।इस अवसर पर संचालक भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान ने कहा हमारा उद्देश्य केवल व्यापार नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र को सुविधाओं से सशक्त बनाना है। अब भटूरा और आसपास के गांवों के लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह पंप किसानों, ट्रांसपोर्टरों और आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने आगे कहा कि नायरा कंपनी के साथ यह साझेदारी गुणवत्ता, पारदर्शिता और सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर ग्राहक को शुद्ध ईंधन, सही माप और सुलभ दरों पर सेवा मिले। समारोह में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने नवाब खान और जुवेदा एंड संस परिवार को आशीर्वाद देते हुए उद्योग के सफलता की कामना की। इस मौके पर नगर एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित जनों ने सौहार्द और भाईचारे के माहौल में सहभागिता की। सभी के आशीर्वाद एवं मंगलकामनाओं के साथ नायरा पेट्रोल पंप का शुभारंभ सम्पन्न हुआ। ग्राम भटूरा में खुला यह आधुनिक पेट्रोल पंप बड़े वाहनों और कृषि उपकरणों के लिए न केवल सुविधाजनक रहेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास की नई राह भी खोलेगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!