



कामवन की सप्तकोसी परिक्रमा आज शरद पूर्णिमा पर हुई संपन्न
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां ( डीग ) 9783029649
राधे राधे, जय जय श्री राधे , बोल बंसी वाले की जय
कामां को कामवन बनाना है यही हम सबने ठाना है
के उद्धघोस से कामां बस्ती में जयकारे नारे लगाते परिक्रमार्थीयों ने परिक्रमा संपूर्ण की
कामां – श्री कृष्ण भगवान की क्रीड़ा स्थली आदि वृन्दावन धाम कामवन मन्दिर राधाबल्लभ जी वर्तमान सेवायत अधिकारी आशुतोष कौशिक नूनू पंडित जी ने बताया कि हर महीने की पूर्णमासी पूणो को परिक्रमा लगाई जाती है कामवन हमारा आदि वृंदावन है इस स्वरूप को पुणे लाने का हमारा और आपका यह अनूठा प्रयास है यह आपका प्रयास कामवन को अपने वृंदावन स्वरूप में ले आएगा कामवन की एक दिवसीय 25 वीं सत्कोसी परिक्रमा आज दिनांक 6 अक्टूबर सोमवार प्रातः 6 बजे राधावल्लभ मन्दिर से प्रारंभ होकर मदन मोहन जी मन्दिर बाऊजी मौहल्ला गोविंद देव वृंदा रानी लाल दरवाजा नगर पालिका करतार कॉलोनी पथवारी मंदिर मां कालका जी मन्दिर से बालाजी मंदिर से तीर्थ राज विमल कुण्ड यशोदा पंचवटी सेतुबंध रामेश्वर महादेव लुक लुक कुण्ड चरण पहाड़ी से नीचे उतरकर बावन भैरव धेरेवाली चामुण्डा माता खिसलनी शिला करावटा मन्दिर से भोजबिहारी भोजन थाली से वापसी टायरा रोड अनाज मंडी कोसी चौराहा से राधावल्लभ मंदिर पहुंचकर यात्रा समापन हुई ! यात्रा का जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया ! गयाकुण्ड देवी गेट मोहल्ला स्थित नवीन मीणा फौजी द्वारा यात्रियों को भंडारा प्रसाद दिया ! सप्तकोसी परिक्रमा में श्री आशुतोष कौशिक जी सेवादकारी राधावल्लभ जी मंदिर आदि वृंदावन काम्यवन राजस्थान के सानिध्य में सम्मिलित हुए बृजेश तिवारी ,बनवारी सोनी, तारा सिंह यादव , अशोक मीणा, मानसिंह, अज्जो शर्मा, राजू भगत जी, राजबाला, गोविंदगुर्जर, रिंकू अरोड़ा, राजवीर, श्याम शर्मा आदि भक्त परिक्रमा में सम्मिलित हुए !
