A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सफाई कर्मियों ने की शीतकालीन वर्दी की मांग 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। इस समय क्षेत्र में पड रही भीषण सर्दी, कोहरा और शीत लहर के चलते सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर शीतकालीन वर्दी की मांग की है।

नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों और आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने कामता प्रसाद के नेतृत्व में नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद को सौंपे ज्ञापन में बताया कि इस समय क्षेत्र मेँ भीषण ठण्ड पड रही है ऐसे मेँ सभी सफाई कर्मचारियों को सुबह घर से निकलने और सफाई करने में परेशानी होती है इस लिए सभी को शीत कालीन वर्दी उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान ब्रज किशोर, मुकेश कुमार, संदीप कुमार, रवि कुमार,आशा देवी और सुरेश कुमार सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। इस सम्बन्ध में नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद श्रीनाथ ने बताया कि उनके द्वारा ज्ञापन दिया गया है उन्हें जल्द ही शीतकालीन वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!