A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सड़क निर्माण के लिए अनशन शुरू 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा। हमीरपुर।05 जनवरी मौदहा के खंड विकास मौदहा के मजरा परसदवा डेरा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर डेरा वासियों ने अनशन शुरू कर दिया है।

इनका कहना है कि बरसात के दिनों में डेरा का पड़ोसी गांवों व मुख्यालय से संपर्क कट जाता है। लोगों को आवागमन के लिए बैलगाड़ी का सहारा लेना पड़ता है। सड़क निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी कई बार गुहार लगाई है लेकिन उनकी यह समस्या जस की तस बनी हुई है। डेरा में एक प्रसूता को बैलगाड़ी में ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था जिसपर अधिकारियों ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था। डेरा के दर्जनों ग्रामीणों ने पुनः भुलसी छानी मार्ग पर सड़क निर्माण करवाने की मांग कर अनशन और प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। सड़क निर्माण न होने पर पसदवा डेरा के ग्रामीणों ने सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। अनशन में राम प्रकाश, चुन्नू यादव, गयादीन धीरज, बद पाल, दनकू, बच्चू,अशर्फी, दिवाकर, संपत, मुन्नी, रेखा, रामदुलारी, राजेंद्र निषाद, अरुण निषाद, शिव गुलाम, छोटेलाल, माता दीन व समलिया सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होता तब तक उनका यह क्रमिक अनशन व धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!