A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

CO ने उम्मीदवार को कलेक्ट्रेट से धक्का देकर निकाला

प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर निकलते समय बजा रहा था ढपली, CO बोले- तुम्हें ठीक कर दूंगा

कौशांबी में मंझनपुर कलेक्ट्रेट मे नामांकन सुरक्षा ड्यूटी पर लगे सर्किल अफसर मंझनपुर का गुस्सा एक निर्दल प्रत्याशी पर फूट पड़ा। परिसर से बाहर निकल रहे उम्मीदवार ने धपली बजाने की गुस्ताखी कर दी थी। सीओ गुस्से में उम्मीदवार को धक्का देकर परिसर से बाहर निकालने लगे। इस दौरान उन्होंने बदसूलूकी करते हुए कहा कि तुम्हारी औकात कैसे हुई यहां बाजा बजाने की। एक मिनट में ठीक कर दूंगा। इसका वीडियो भी सामने आया था।

Show More
Back to top button