

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। परम पूज्य गुरु जी तथा कुशल वक्ता श्री संतश्री प.पू.शास्त्री श्री शांति प्रिय दास जी स्वामी (डमाण) के सानिध्य में माँ नर्मदा जी के उतर तट पर ग्राम करौली की पावन धरा पर श्री स्वामि नारायण भगवान तथा हमारे वडताल गादि प.पू.प.पू.१००८ आचार्य श्री राकेश प्रसादजी महाराज की आज्ञा तथा गुरू अ.नि.पूजारी स्वामी श्री चंद्र प्रकाश दास जी की अमिद्रष्टि से 16 जनवरी शुकवार का मंदिर में बिराजमान श्री स्वामि नारायण भगवान, श्री गोपी नाथ जी महाराज, श्री राधिका जी का चतुर्थ वार्षिक पाटोत्सव तथा मां रेवा भवन उद्घाटन का आयोजन किया गया। निमाड सत्संग समाज के प्रखर वक्ता स.गु.शा.स्वा. श्री शांति प्रिय दास जी (श्री कष्टभंजनदेव मंदिर दाहोद) के मुखारविंद से सत्संग सभा सम्पन्न हुई।
गत दिनों गायत्री मंदिर से कलश यात्रा निकाली कर अभिषेक दर्शन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। माँ रेवा भवन का भव्य उदघाटन स.गु.शा.स्वा. शांति प्रिय दास जी बालाजीधाम, स.गु.शा.स्वा. माघव स्वरूप दास जी बोटाद, शा. स्वामी श्री कृष्णन दास जी नेपाल, शा. स्वामी माधव प्रकाश दास जी नासिक, शा. श्रीजी स्वामी, पुजारी पीयुष भगत भरूच, स.गु.स्वा. गोविंद प्रसाद दास जी मेतपुर, स.गु.को.स्वा. राम प्रकाश दास जी वडताल, शा. स्वामी सूर्य प्रकाश दास जी कुक्षी, कैलाश स्वामी जी अहमदाबाद, म.स्वा. संत प्रिय दास जी धोलेरा, पार्षद आषिश भगत बालाजीधाम, पाटीदार समाज करोली के वरिष्ठ गण डा. राधेश्याम पटेल, रामेश्वर पाटीदार करोली द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगीतमय सत्संग सभा भी हुई। अन्नकोट दर्शन, भण्डारा का आयोजन गायत्री मंदिर में किया गया।
स्वा. अंनत स्वरूप दास जी तथा निमाड सत्संग समाज करोली ने दी।