A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :खंडेह गांव में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार गिरने से 11 वर्षीय आशीष की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बालक की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मातादीन का 11 वर्षीय पुत्र आशीष दोपहर में अपने चाचा के निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई और आशीष उसके मलबे में दब गया।

Related Articles

घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से बच्चे को मलबे से बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि आशीष अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!