A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रभावी समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति पर विशेष जोर

घोघरीखापा में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में एसडीएम ने की राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रभावी समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति पर विशेष जोर

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

घोघरीखापा में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में एसडीएम ने की राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा
पांढुरना – हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, घोघरीखापा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री सिद्धार्थ पटेल द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, चार अनिवार्य जांच, ब्लड प्रेशर मैनेजमेंट, असंचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा टीबी कार्यक्रम की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।


बैठक के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश आर. शुक्ला ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपलब्धियों एवं सामने आ रही चुनौतियों पर प्रस्तुतीकरण देते हुए जानकारी दी। समीक्षा में विकासखंड सौसर के समस्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, आशा सुपरवाइजर एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
एसडीएम श्री पटेल ने कम उपलब्धि वाले उपस्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों से विशेष चर्चा कर आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य संकेतकों में तेजी लाकर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए तथा आगामी बैठक तक प्रत्येक कार्यक्रम में ठोस प्रगति दिखाई देनी चाहिए।

Related Articles


बैठक में बीईई रवि प्रसाद तुमडाम, बीपीएम नवनीत बोरकर, बीसीएम श्रीराम अहिरवार, एमटीएस श्याम शर्मा एवं एसटीएस सुरेश सोमकुमर की भी उपस्थिति रही।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने एवं जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु नियमित समीक्षा एवं निगरानी जारी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!