A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized
Trending

ख़बर/ समाचार

श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव के पास मीडियाकर्मियों को भी नहीं जाने दिये

गाजीपुर। मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक संवेदना जताने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को गाजीपुर पहुंचे।

वह शोक जताने के लिए फाटक स्थिति सांसद अफजाल अंसारी के घर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़ी से कड़ी इंतजाम शासन प्रशासन की ओर से किए गए थे।

आप को बता दें कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शोक जताने वालों का तांता दिन प्रतिदिन लगा ही है। इसी क्रम में “अखिलेश यादव” भी रविवार को गाजीपुर पहुंचे।

उन्होंने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी जो वर्तमान गाजीपुर के सांसद हैं, इनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

इसके बाद वे कालीबाग स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। वहां मुख्तार के कब्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस दौरान सुरक्षा के कड़ी से कड़ी इंतजाम रहे।

डीएम और एसपी के साथ ही पुलिस की भारी टीम व पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।

अखिलेश यादव के आगमन की सूचना मिलते ही अफजाल के आवास के बाहर भारी भीड़ जुट गई। हालांकि भीड़ के साथ-साथ मीडियाकर्मियों को भी अंदर जाने से रोक दिया गया है, तो अन्य लोगों की बात ही क्या कहना है। (विकास सिंह)

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!