A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशक्राइमगोरखपुर

हनी ट्रैप का शिकार मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक बना पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का एजेंट, एटीएस ने किया गिरफ्तार

ISI के लिए जासूसी करने वाला मर्चेंट नेवी कर्मचारी गिरफ्तार:खुफिया जानकारी पाकिस्तानी महिला को देता था, INS विक्रांत-विक्रमादित्य की फोटो भी भेजी थी

गोरखपुर। यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने वाले मर्चेंट नेवी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। गोरखपुर से पकड़ा गया राम सिंह ISI के लिए जासूसी कर रहा था। वह नेवी की गोपनीय सूचनाएं, डॉक्यूमेंट्स और जानकारियां पाकिस्तानी महिला को देता था। महिला ISI की जासूस है। राम सिंह ने INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य जैसे लड़ाकू जहाजों की फोटो भी पाकिस्तान भेजी थी। पाकिस्तानी महिला ने राम सिंह के अकाउंट में रुपए भी जमा कराए थे। जिसे राम सिंह ने अलग-अलग लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया। जिन अकाउंट्स में रुपए ट्रांसफर किए गए, वो सभी ISI से जुड़े संदिग्ध खाते हैं। राम सिंह को पाकिस्तान की ओर से इसके लिए अच्छी रकम मिलती थी। चार महीने पहले छुट्टी लेकर अपने घर गोरखपुर आया था। यहां वो अपना मकान बनवा रहा था। राम सिंह पर लखनऊ के एटीएस थाने में केस दर्ज किया गया है। टीम ने आरोपी से एक मोबाइल, आधार कार्ड, पैनकार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ​डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। यूपी एटीएस के आईजी निलाब्जा चौधरी ने बताया, आरोपी ने कई खुलासे किए हैं। एटीएस ISI से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। आशंका है कि पाकिस्तानी महिला ने मर्चेंट नेवी के सिर्फ एक नहीं कई कर्मचारियों को जाल में फंसाया है। वो अन्य कर्मचारियों को भी रुपयों का लालच देकर जासूसी कराती होगी।
पिपराइच इलाके का रहने वाला राम सिंह मर्चेंट नेवी में गोवा में काम करता था। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है। उसके पिता जय सिंह की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है। करीब चार महीने पहले ही वह गोवा से अपने गांव आया था, तब से यहीं रह रहा था। गुरुवार शाम को पिपराइच पुलिस के साथ एटीएस उसके घर पहुंची और पूछताछ के लिए पहले पिपराइच थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि राम सिंह करीब 3 साल पहले फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी महिला जासूस कीर्ति कुमारी (फर्जी नाम) से संपर्क में आ गया। दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिर यह दोस्ती फेसबुक से व्हॉट्सएप तक पहुंच गई। राम सिंह गोवा शिपयार्ड नेवल बेस में पार्ट टाइम वर्कर के तौर पर भारतीय नौसेना के लड़ाकू जहाजों में इनसुलेशन लगाने का काम करता था। शिपयार्ड में बहुत सारे नेवी के लड़ाकू जहाज जैसे INS विक्रमादित्य, INS विक्रांत आदि आते थे। राम सिंह ने पाकिस्तानी एजेंट को भारतीय नौसेना के लड़ाकू जहाजों की फोटो भी भेजी है। पाकिस्तानी महिला जासूस ने राम सिंह के बैंक खाते में काफी रुपए भी जमा कराए थे। जमा कराए गए रुपयों को लेकर पाकिस्तानी एजेंट राम सिंह को निर्देश देती थी। इसे वह ISI के लिए काम करने वाले एजेंटों के बैंक खातों में ट्रांसफर करता था।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!