A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

*आगामी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न*

नपा सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक

*आगामी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न*

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – आगामी परीक्षाओं के शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पूर्णतः पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में नगरपालिका सभाकक्ष, पांढुर्णा में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Related Articles

बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़ी प्रशासनिक, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। केंद्र अध्यक्ष, उड़नदस्ता दल एवं निरीक्षण दल को कड़े एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।


कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देशित किया कि-

🔹 परीक्षा केंद्रों पर समस्त व्यवस्थाएँ समय-सीमा में पूर्ण हों
🔹 परीक्षार्थियों हेतु बैठने, प्रकाश, पेयजल, शौचालय व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
🔹 उड़नदस्ता एवं निरीक्षण दल निरंतर भ्रमण कर सघन निगरानी रखें
🔹 अनुचित साधनों पर प्रभावी नियंत्रण एवं शिकायतों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए
उन्होंने शासन के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने एवं किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम सौसर श्री सिद्धार्थ पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी, तहसीलदार पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर, बीईओ पांढुर्णा श्री एच बी हांडे बीईओ सौसर श्री भास्कर गावंडे, सहित परीक्षा केंद्रों से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी अधिकारियों से परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी आयोजन हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!