A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

व्यक्तित्व विकास के साथ राष्ट्र भक्ति की भावना का संचार करता है रोवर रेंजर्स -,प्रो रणजीत कुमार पांडेय

 

जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर, जौनपुर द्वारा श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान शाखा-समोधपुर, जौनपुर में अयोजित पांच दिवसीय रोवर्स /रेंजर्स प्रवेश /निपुण प्रशिक्षण शिविर का समापन महाविद्यालय के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू’ के संरक्षकत्व एवं प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।डॉ रणजीत सिंह जिला मुख्य आयुक्त स्काउट /गाइड जनपद जौनपुर द्वारा ध्वज शिष्टाचार संपन्न कराया गया ।अपने प्रेरणात्मक संबोधन में उन्होंने कहा कि रोवर्स /रेंजर्स समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है।स्काउट /गाइड की प्रार्थना में जीवन जीने की कला समाहित है।प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि रोवर /रेंजर्स व्यक्तित्व विकास के साथ राष्ट्रभक्ति की भावना का भी संचार करता है। विद्यार्थी शिविर के माध्यम से ध्वज शिष्टाचार,सर्वधर्म प्रार्थना आदि आयामों को सीख चुके हैं। आप जहां भी, जैसे भी रहें,अपने हुनर का प्रदर्शन करते रहें।डॉ अवधेश कुमार मिश्र, रोवर्स/ रेंजर्स संयोजक एवं श्री विष्णु कांत त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।अपने उद्बोधन में प्रशिक्षक अवनीश चौधरी ने रोवर्स /रेंजर्स शिविर के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के विषय में बताया। रेंजर प्रभारी डॉ.नीलू सिंह, डॉ वंदना तिवारी, श्रीमती नीलम सिंह ने भी रोवर्स/रेंजर्स पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रो.अरविंद कुमार सिंह,प्रो. राकेश कुमार यादव, डॉ अविनाश वर्मा,जितेंद्र सिंह,विकास कुमार यादव जितेन्द्र कुमार, डॉ रत्नेश कुमार प्रजापति, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह,अखिलेश कुमार सिंह, डॉ संदीप सिंह आदि शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!