बलिया ll बलिया एक बार फिर से चर्चा में हैं l जहाँ आये दिन कोई न कोई घटनाये घट रही हैं l जिला इस समय एक डॉक्टर की संदिग्ध मौत से हलचल में हैं l बांसडीह सीएचसी के अधीक्षक डॉ. वेंकटेश मौआर की विजिलेंस कस्टडी में संदिग्ध मौत का मामला अब एक बार फिर गरमाने लगा है। शुक्रवार को मृत डॉक्टर की पत्नी प्रियंका मौआर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से मुलाकात की और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच व साजिशकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। प्रियंका मौआर ने डीएम को सौंपे गए लिखित पत्रक में अमृत फार्मेसी के संचालक अजय तिवारी और विजिलेंस टीम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके पति को झूठे रिश्वत के आरोप में फंसाकर गिरफ्तार किया गया, जबकि असल में यह एक पूर्वनियोजित साजिश थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान उनके पति की कस्टडी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। मृतक की पत्नी ने दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।