A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

गरदाहा में प्रारंभ होने वाले नए सत्र से 11वीं कक्षा में विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाएगा

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

कांडी से

हाल ही में जमा दो उच्च विद्यालय में अपग्रेड राजकीय कृत महंत श्री रामचंद्रपुरी उच्च विद्यालय गरदाहा में प्रारंभ होने वाले नए सत्र से 11वीं कक्षा में विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाएगा। राज्य सरकार के द्वारा इस आशय का निर्देश दिया गया है। सरकार के प्रभारी सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संकल्प संख्या 822 दिनांक 12 मार्च 2024 के तहत गढ़वा जिला के 11 माध्यमिक विद्यालयों के साथ राजकीयकृत महंत श्री रामचंद्रपुरी उच्च विद्यालय गरदाहा को भी जमा दो उच्च विद्यालय (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) में उत्क्रमण की स्वीकृति दी गई है।

इसके आलोक में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आगामी सत्र से विधिवत 11वीं कक्षा में नामांकन कर पठन पाठन कार्य का विधिवत संचालन कराना सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय संचालन में किसी प्रकार की समस्या होने पर अगल-बगल के जमा दो उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक से संपर्क स्थापित कर नामांकन एवं शुल्क इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर विद्यालय संचालन करना सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई है।

Related Articles

इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है। सरकार के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने के ज्ञापांक 538 दिनांक 9 अप्रैल 2024 के माध्यम से प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है। प्लस टू हाई स्कूल गरदाहा के प्रधानाध्यापक सूर्यदीप पाल ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में अवस्थित अपग्रेड हाई स्कूल लमारी कला, अपग्रेड हाई स्कूल मोरबे, चंद्रशेखर दुबे उच्च विद्यालय राणाडीह तथा अपग्रेड हाई स्कूल सोहगाड़ा से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों से जमा दो उवि गरदाहा की ही 11वीं कक्षा में नामांकन कराने की अपील की है।

Show More
Back to top button