
जो किसान हित की बात करेगा वहीं देश पर राज करेगा
कृषि एवं किसानों के विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने हेतु आंदोलन की चेतावनी
जहानाबाद। समाहरणालय के समीप किसान मजदूर उत्थान संगठन के तत्वाधान मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसके तहत प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कृषि एवं किसानों के विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने हेतु आवाज बुलंद किया जिसके अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने के साथ 10 हजार रुपए मासिक बेरोजगारी भत्ते की मांग की गई। वहीं वक्ताओं ने कहा कि जो किसान मजदूर की बात करेंगे वहीं देश पर राज करेंगे के नारे के साथ कृषि कार्य को लेकर सिंचाई हेतू मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की गई।
वहीं संगठन के नेता तपेश्वर यादव ने कहा कि सभी राजस्व कर्मचारी को पंचायत में स्थापित करने की मांग करते हैं। प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देना चाहते हैं परंतु फॉर्मर आईडी बनाने में काफी समस्या आ रही है काफी संख्या में जमीन बाप दादा के नाम है जिसका नामांतरण के लिए पैसे की मांग की जाती है। जिसके कारण किसानों का फॉर्मर आईडी नहीं बन रहा जिससे किसान सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित है। तमाम समस्याओं को लेकर बड़ी आंदोलन की चेतावनी दी गई।